भाजपा चोपन मंडल कमेटी का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर अट्ठारह उन्नीस अक्टूबर को

By:

On: Thursday, October 15, 2020 7:16 PM

---Advertisement---

(अशोक मद्धेशिया “क्राइम जासूस”चोपन)
जनपद सोनभद्र के चोपन में भारतीय जनता पार्टी के मंडल वार प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर आज देर शाम चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जी के अध्यक्षता में चोपन मंडल पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक मंडल कार्यालय पर संपन्न हुई ।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह जी ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन की रीति नीति विचारधारा और सिद्धांतों पर हम छोटे कार्यकर्ता भी पूरी निष्ठा से चलते हुए देश समाज के लिए काम करते रहे हम सभी चोपन मंडल के अपेक्षित मंडल पदाधिकारी कार्य समिति के सदस्य मोर्चा के पदाधिकारी तथा मंडल में निवास करने वाले समस्त जिला क्षेत्र एवं प्रदेश के कार्यकर्ता आगामी 18= 19 अक्टूबर को ग्राम प्रातः 8:30 बजे से ग्राम वासी सेवा आश्रम चोपन में अनिवार्य रुप से उपस्थित होकर संगठन विस्तार व कुछ सीखने के अवसर को प्राप्त करें । साथ ही उन्होंने कहा कि करोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय एवं सुरक्षा का पालन करते हुए प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएं और यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी विश्व विजय अभियान के साक्षी बने । बैठक में प्रमुख रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश अग्रहरी जी सेक्टर प्रभारी तीर्थराज शुक्ला जी मंडल उपाध्यक्ष बृजेश पांडे जी धर्मेंद्र जायसवाल जी मनीष सिंह जी प्रेम पटेल जी मंडल मंत्री बृजेश पांडे जी हिमांशु प्रियदर्शी जी मंडल आईटी प्रमुख सोनू मोदनवाल जी राम कुमार मोदनवाल जी बूथ अध्यक्ष रामवृक्ष साहनी जी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे । बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे जी ने किया ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment