(मुस्तकीम खान “क्राइम जासूस”)
सोनभद्र। लगातार हो रहे पत्रकारों के ऊपर हमले से जनपद के पत्रकार काफी भयभीत नजर आ रहे हैं पत्रकार अगर किसी भी गलत गतिविधियों के बारे में समाचार प्रकाशित करता है तो वह उन अवैध कारोबारियों का सबसे बड़ा दुश्मन बन जा रहा है
सदर कोतवाली अन्तर्गत लोढ़ी टोल प्लाजा जनपद सोनभद्र पर पत्रकारों पर जान से मारने कि धमकी एंव दौड़ाकर पिटा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री रंगेश सिंह न्यूज 18 व श्री अशोक चौबे संवाददाता इंडिया वॉच हैं,
जिन्होंने अपनी आप बीती बताई की दिनांक 14 अक्टूबर 2020 समय 2:30 बजे दोपहर में टोल प्लाजा लोढ़ी पर उनको ज्ञात हुआ कि अवैध परमिट कि गाड़ियां क्रॉस कर रही है,इसकी सूचना पर हम पत्रकार खबर कवरेज करने गए थे तो वहां पर असलहा से लैस एक बोलेरो व स्कॉर्पियो से एक दर्जन लोग पहुंचे जिसमें धर्मेंद्र तिवारी पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम बहुआर निवासी व लक्की श्रीवास्तव निवासी चुर्क जो लोग लाठी डंडों से हम पत्रकारों पर हमला कर दिए तथा मां, बहन की गाली गलौज करने लगे व दौड़ाकर मारने लगे तथा जान से मारने की धमकी देने लगे हम लोग किसी तरह से जान बचाकर भागे तथा किसी प्रकार से हम लोगो द्वारा 112 नंबर पर फोन किया गया तथा पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र को फोन करके मामले की स्थिति से अवगत कराया गया। पत्रकारों ने एफ आई आर दर्ज न होने पर राबर्ट्सगंज कोतवाली में धरने पर बैठे। पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार तिवारी के आश्वाशन पर पत्रकार धरने से उठे।

इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक श्री आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि
प्राप्त तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और पीड़ित का मेडिकल कराया जाएगा और अभियुक्तो की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

