
जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक श्री आशीष श्रीवास्तव ने कानूर व्यवस्था के दृष्टिगत कई थाना प्रभारीयोंं का किया तबादला ,जिसमे प्रभारी निरीक्षक पिपरी थाना श्री अभय नारायण तिवारी को बभनी थाना का प्रभार दिया गया है और बभनी थाना प्रभारी श्री अविनाश चन्द्र सिन्हा को पिपरी थाना का प्रभार मिला ।थानाध्यक्ष हाथीनाला श्री रमेश राम बुद्धसैनी को शक्तिनगर थाने पर भेजा गया है,पुलिस लाइन से श्री सूर्यमान राम को थानाध्यक्ष हाथीनाला का चार्ज दिया गया है।


