मुस्तकीम खान “क्राइम जासूस”कर्मा,सोनभद्र)
प्राथमिक विद्यालय बीर भौवा (रानितारा) विकास खण्ड घोरावल जनपद सोनभद्र में विद्यालय कायाकल्प के अंतर्गत कराए गए पलम्बर कार्य को आज दिनांक 12/10/2020 किसी अराजकतत्व द्वारा तोड़ फोड़ कर नष्ट कर दिया गया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य इदरीस खान बताया कि अभी दो दिन पहले पलम्बर का कार्य कराया गया था । कल तक सब कुछ ठीक था लेकिन आज सुबह जब विद्यालय मैं पहुँचा तो देखा कि पलम्बर का जो कार्य कराया गया था सारी पाइपों को तोड़ फोड़ दिया गया है । इस कि सूचना मैने विभागीय अधिकारियों को फोन के ज़रिए अवगत कराया लेकिन डर इस बात का है कि आज यह नुकसान किये हैं कल कुछ और नुकसान करेंगे आखिर विद्यालय को सेफ़्टी कैसे रखा जाय ।
प्राथमिक विद्यालय में कायाकल्प के अंतर्गत कराये गये पलम्बर कार्य को अराजकतत्वों द्वारा किया गया नष्ट
---Advertisement---

