महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन के बैनर तले महिलाओंं ने हाथरस में बालिका के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में प्रदर्शन

By:

On: Thursday, October 1, 2020 12:33 PM

---Advertisement---

­(मोहम्मद शाहेनूर हसन”क्राइम जासूस”)

जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में   महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन  कि सह संस्थापक श्रीमती प्रज्ञा तिवारी जी के मार्गदर्शन में हाथरस में बालिका के साथ हुए दुराचार को लेकर रेणुकूट सोनभद्र उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा संगठन श्रीमती प्रज्ञा तिवारी की अगुवाई में शाम लगभग 4:00 बजे रेणुकूट मस्जिद के पास हातरस में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन किया ।

उनके द्वारा हाथरस में बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त से सक्त सजा की मांग कर । श्रीमति प्रज्ञा तिवारी ने कहा कि आय दिन हो रहे महिलाओं के साथ अत्याचार से साफ जाहिर होता है प्रशासन और सरकार के दावे बिल्कुल खोखले है और उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और दुराचार को ख़तम करना होगा । रेनुकूट जमा मस्जिद के समीप महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन की श्रीमती प्रज्ञा तिवारी जी द्वारा महामहीम राज्यपाल महोदय को प्रषित ज्ञापन वहाँ पर उपस्थित पुलिस अधिकारी को सौपा गया ।

जिसमें उनके द्वारा कुछ ऐसा करने की मांग की गई है ,जिससे इस तरह की घटना को घटित होने से रोका जा सके ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment