(मोहम्मद शाहेनूर हसन”क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र के पिपरी क्षेत्र में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के विघटन एवं निजी करण
के विरोध में पिपरी जल विद्युत परियोजना के अधिकारी ,अभियंता एवं समस्त कर्मचारी शहीद भगत सिंह के जन्मदिन पर तुर्रा पिपरी चौराहे से विशाल मशाल जूलूस स्टोर आफिस , तुर्रा बाजार,मुख्य चौराहे से होते हुए पिपरी सब स्टेशन पर नारेबाजी के साथ पिपरी सब स्टेशन पर खत्म हुआ ।
इस संबंध में मीडिया को जारी बयान में संघर्ष समिति के सह संयोजक पिपरी जल विद्युत परियोजना के श्री प्रदीप कुमार ने कहा कि विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे हैं ध्यानाकर्षण अभियान के बावजूद भी प्रबंधन एवं सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया ।श्री राममिलन सिंह कहा कि यदि हमारी माँग नही मानी गई तो हम ईट से ईट बजा देगें ।श्री रवि कुमार ने कहा कि विघटन करके सरकार जनता एवं कर्मचारीयो के हितो पर कुठाराघात कर रही है । श्री सुरेन्द्र पटेल ने कहा कि सरकार ने निजीकरण को बढावा देकर बेरोजगारो के हितो से भी खिलवाड कर रही है । कार्यक्रम संयोजक श्री असीम कुमार ने कहा कि सरकार एवं प्रबंधन ने उक्त विषय पर ध्यान आकर्षण आंदोलन के कारण किसी भी कर्मचारी का किसी भी तरह का उत्पीड़न या गिरफ्तारी करती है तो हम बिना कोई नोटिस दिए सभी ऊर्जा निगमों के अधिकारी, अभियंता एवं कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं सामूहिक रूप से जेल भरो आंदोलन प्रारंभ कर देंगे । इस अवसर पर संजय वर्मा, लवकुमार चौहान,अशोक ठाकुर, पंकज ओझा,सुरेश मौर्या,मनीष मौर्या,गोविन्द कुमार,मालती देवी, अरविन्द कुमार, सुशील सिंह समेत सैकडो कर्मचारी उपस्थित रहे ।

