बारावफात को लेकर करमा थाना में मुस्लिम समुदाय की बैठक सम्पन्न ।

By:

On: Tuesday, October 27, 2020 1:25 PM

---Advertisement---

करमा, सोनभद्र (मुस्तकीम खान)।करमा थाना परिसर में मंगलवार को घोरावल क्षेत्रा अधिकारी सजंय बर्मा की अध्यक्षता में बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में उपस्थित करमा थानांतर्गत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बारावफात पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और पूरी रूपरेखा तय की क्षेत्राधिकारी घोरावल संजय बर्मा ने कहा कि सभी कार्यक्रम कोविड नियमों को पालन करते हुए किए जाएंगे ।निर्धारित लोगों से अधिक लोग किसी भी कीमत पर कार्यक्रम या जुलूस में नही रहेंगे।पूरी कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग व मॉस्क पहनने की जिम्मेदारी सभी की होगी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवता नन्द सिंह ने कहा कि बारावफात में पूरी तरह कोविड नियमों का पालन करना होगा।आप सबकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है इसलिए नियमों का पालन करते हुए ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वर्ना कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की भीड़ या नियमों का पालन न करने पर पुलिस कार्यवाई के लिए विवश होगी। साथ आयोजकों को वालेंटियर बनाकर इस कार्यक्रम को सावधानी पूर्वक ही करना होगा ।इस मौक़े पर समाज सेवी पंडित विपिन तिवारी,राज नारायण मिश्रा प्रधान पगिया हाफ़िज़ शरीफ खान, आरिफ खान,मुस्तकीम खान,मौलाना सेराज अहमद, इल्यास खान प्रधान दिलाही,अबुलहसन, शाबान अली, आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment