चंदनिया टोला में तेंदुए के हमले से 7 वर्षीय बालक की मौत।

---Advertisement---

सिंगरौली/मध्यप्रदेश
संजय टाइगर रिजर्व एरिया के वन परिक्षेत्र पोड़ी अंतर्गत चंदनिया टोला में तेंदुए के हमले से 7 वर्षीय बालक की मृत्यु पर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने चंदनिया पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल धोटे, उपसंचालक संजय टाइगर रिजर्व श्री हरिओम शर्मा भी उपस्थित रहे। मृतक के परिजनों को प्रशासन द्वारा 15 हजार रुपये की तात्कालिक राहत सहायता तथा वन विभाग के द्वारा 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। कलेक्टर श्री मालवीय द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की सुरक्षा के दृष्टिगत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment