*एनसीएल के नेहरू साताब्दी चिकित्सालय में सीबीआई छापा*

---Advertisement---

ब्यूरो ,क्राइम जासूस,

सिंगरौली,मप्र0
सिंगरौली। भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी एनसीएल के नेहरू शताब्दी अस्पताल में जबलपुर की सीबीआई द्वारा द्वारा छापा मारे जाने की खबर है। बताया जाता है कि सीबीआई टीम में दर्जन भर अधिकारी शामिल है। सीबीआई को एनसीएल के नेहरू साताब्दी चिकित्सालय में लोकल दवाइयों और सामानों की खरीदी में भारी गोलमाल सहित कई मामलों में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। जिससे सीबीआई टीम ने आज यहां छापा मारकर जरूरी दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालाकि अभी तक किसी को हिरासत में लेने की खबर नहीं है। नेहरू चिकित्सालय जयंत में सीबीआई टीम की खबर से एनसीएल के आला अधिकारियों के भी हाथ पाव फूलने लगे हैं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment