भाजपा नेता कीर्ति शेखर ने युवा वर्ग से दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए किया प्रेरित

---Advertisement---

उमेश सागर,

सिंगरौली। दीप पर्व ज्यों-ज्यों नजदीक आता रहा है, युवाओं में चाइनीज वस्तुओं के विरोधी सुर तेज होते जा रहे हैं। भाजपा नेता कीर्ति शेखर पाठक ने दीपों के महापर्व की शुभकामनाएं देते हुये युवा वर्ग से अपील की है कि देश के गरीब वर्ग को सुदृढ़ करने के लिए यह आवश्यक है कि हम सभी इस बार मिट्टी के दीए जलाएंसाथ ही स्वदेशी चीजों का प्रयोग करें। उन्होन कहा कि जिले के विभिन्न बाजार में चाइनीज वस्तुएं डंप हो गई हैं। इनकी बिक्री से विदेशियों को आमदनी, और देश की आर्थिक स्थिति को कमजोर होती है। बुद्धजीवियों को चाहिए कि वे लोगों को प्रेरित करें ताकि लोग दीपावली पर चायनीज वस्तुओं की खरीदारी नहीं करें। चाइनीज वस्तुएं देश को आर्थिक रूप से कमजोर करने के साथ ही देशी बाजार को खत्म करती जा रही हैं। इसको लेकर युवाओं को विचार करना चाहिए। उन्होने कहा कि दीपावली लोगों के लिए बड़ा पर्व है। इस पर्व पर लोग अपने घरों की साफ- सफाई करके रंगी बिरंगी रोशनी के लिए बल्ब व झालर लगाते हैं। लोगों को चाहिए कि वह दीपावली में चाइनीज वस्तुओं का प्रयोग न करने का संदेश लोगों को दें। श्री पाठक ने कहा कि एक दिन भी चाइनीज वस्तुओं का प्रयोग न करें उसके स्थान पर ग्रामीण क्षेत्र के बने उत्पादों का प्रयोग करें तो ग्रामीण के छोटे-छोटे रोजगार धंधे से जुड़े लोगों का भी हौसला बढ़ेगा। ऐसी वस्तु नहीं है जो ग्रामीण क्षेत्र में न बन रही हो। चाहे वह लकड़ी के खिलौने हों और चाहे झालर। हर प्रकार की सामग्री ग्रामीण क्षेत्र व छोटे-छोटे कस्बे के युवक बनाते हैं। हम लागत कम होने के कारण चायनीज वस्तुओं खरीद लेते हैं। सभी लोगों को चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार करने के लिए प्रेरित करना होगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment