विन्ध्यनगर पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को किया गिरफतार

---Advertisement---

 

मप्र0  सिंगरौली

पुलिस अधीक्षक वीरन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर तथा नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश कुमार पाठक की सतत् निगरानी में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर रावेन्द्र द्विवेदी के द्वारा अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार 28 सितम्बर को
मुखबिर की सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लिये हुए शक्तिनगर से विन्ध्यनगर होकर बैढ़न की तरफ जा रहा है। जिसकी तस्दीक हेतु तत्काल एक टीम रवाना किया जाकर मौके से तस्दीक की गई जो उक्त व्यक्ति से पूछताछ की गई जो अपना नाम मांगीलाल शर्मा पिता रामलाल शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी दोलपुरा थाना जावदा जिला चित्तौडगढ राजस्थान का रहने वाला बताया आरोपी की तलासी ली गई तो उसके पैन्ट की जेब से एक पीली कलर की पन्नी में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लिये हुए है। आरोपी के कब्जे से करीबन 20 ग्राम ब्राउन शुगर कीमती करीबन एक लाख रूपये की जप्त किया जाकर कार्यवाही गई है। आरोपी से उक्त मादक पदार्थ कहा से लाया गया तथा किन-किन को बिकी किया उसके द्वारा उक्त व्यवसाय में अर्जित आय आदि के संबंध में विवेचना की जा रही है।

इनकी रही भूमिका

उक्त कार्यवाही में विन्धयगर थाना प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र द्विवेदी, उप निरीक्षक एस. के. दुबे, प्रधान आरक्षक मुनेन्द्र राणा, आरक्षक आनन्द पटेल, नितिन गौतम, अजय सिंह, अमित द्विवेदी, प्रकाश डोडवे, अजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment