युवा व्यवसायी रिशु सिंह पर कार्यवाही विवादों के घेरे में। प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा वाहन में नही थी शराब की पेटियाँ।

---Advertisement---

उमेश सागर,

सिंगरौली (सरई)। सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व में अवैध शराब सम्बंधित कार्यवाही में विवाद की स्थिति निर्मित होती दिख रही है। हालाँकि इस पूरे मामले में सरई थाना कोतवाल ने पूरे दिन हुए हो हल्ला के बीच प्राप्त तहरीर अनुसार जल्दबाजी में मामला दर्ज कर लिया है।

सरई पुलिस ने बताया कि धिरौली ग्राम में भगवती सेवा संस्थान के सदस्यों ने फोन पर सूचना दिया कि एक वाहन में अवैध शराब की कई पेटियों को बरामद किया गया है, जिसके बाद यह पूरा मामला जिले के सरई थाने में पहुँचा और पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया।

शराब कारोबारी और उनके अधीनस्थ कर्मी रजमिलान से सरई की तरफ अपनी चार पहिया वाहन से जा रहे थे। घटना की जानकारी साझा करते हुए कारोबारी ने कहा कि धिरौली ग्राम पहुंचते ही चन्दनधारी व गले मे लाल वस्त्र धारण किये कुछ लोगों के समूह ने मुख्य रास्ता रोककर गाड़ी के अंदर जबरदस्ती घुसने का प्रयास करने लगे, अचानक इस तरह की घटना होने पर भयभीतयुवा व्यवसायी ने अनहोनी की आशंका से बचने के लिए खुद को वाहन के भीतर ही बंद कर लिया और जब तक पुलिस नही आई गाड़ी में ही बैठे रहे। पुलिस के आने के बाद गाड़ी की तलाशी ली गई उस वक्त तक गाड़ी से कोई भी अवैध वस्तु नही मिला, पर गाड़ी रोकने व पुलिस के आने के बीच लगे लगभग 2 घंटे में रंजिशन कई पेटी शराब गाड़ी के बाहर विवादकर्ता अपने साथ ले आएं और फ़ोटो खींचने लगे।

सेवा संस्थान के लोगों पर गंभीर आरोप–

शराब कारोबारी ने कहा कि उक्त लोगों के द्वारा मुफ्त में शराब व चंदा माँगा गया। जिसकी पूर्ति ना होने पर साजिश के तहत मुझे फसाया जा रहा है। अगर पुलिस जल्दबाजी में रपट लिखने के बजाय विवेचना कर लेती तो सारी तस्वीर सामने होती।

पूरी घटना में गौर करने वाली बात है कि अगर शराब गाड़ी में थी तो उसके संबंध में आरोप लगाने वाले संगठन के लोगों के पास गाड़ी में शराब होने का कोई वीडियो नही होना, शक को गहरा करता है।पुलिस अधीक्षक के समक्ष मामले की निष्पक्ष जांच की माँग की गई है।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने कहा-

धिरौली ग्राम के रहवासियों ने अवैध शराब की कार्यवाही को सीधे तौर पर साजिश बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की पेटियाँ संगठन के सदस्यों के द्वारा साथ मे लाई गई है गाड़ी में कोई शराब मौजूद नहीं थी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment