आखिर क्यों जयंत में नहीं लग पा रहा अपराधों पर अल्पविराम

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

आईओसीएल के पीछे हो रहा कोयले का भंडारण- सूत्र

सिंगरौली विंध्य नगर थाना क्षेत्र का जयंत चौकी इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है जहां अपराधी बेखौफ किसी को सरिए से मारते हैं तो किसी का मोबाइल छीन कर भाग जाते हैं आए दिन जयंत चौकी क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा वहीं पुलिस विभाग पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है कि आखिर पुलिस विभाग खुद को सक्रिय बता रही फिर भी चौकी क्षेत्र में डीजल कबाड़ कोयले का कारोबार कैसे फल फूल रहा

जयंत IOCL के पीछे हो रहा कोयले का भंडारण -सूत्र

सूत्रों ने हैरान कर देने वाली खबर बताई की जयंत में खदानों से निकलने वाले ट्रकों से कोयले की कटिंग कर आईओसीएल के पीछे कोयले का भंडारण किया जा रहा जिसके बाद बकायदा उसको ट्रकों में लोड कर बनारस के चंदासी मंडी तक पहुंचाया जा रहा यह खेल महज कुछ दिन पहले से खेला जा रहा है जिसमें हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि पुलिस अपना गस्त भी बखूबी कर रही है परंतु फिर भी कोयले को आसानी से पार कर चंदासी मंडी तक पहुंचाई जा रही ।

ट्रेन से उतर रहा कोयला आईओसीएल के पीछे भंडारा का चल रहा खेल

सूत्रों की माने तो ट्रेन से कोयले को उतारकर आईओसीएल के पीछे भंडारण का खेल काफी दिनों से चल रहा है जिसमें एनटीपीसी जाने वाले कोयला ट्रेनों से तस्कर अपने गुर्गे के माध्यम से कोयला उतार कर कोयले का भंडारण कर कोयला ट्रक के माध्यम से चंदासी मंडी में ऊंचे दामों में बेच अपने कारोबार को चार चांद लगा रहे हैं

जयंत पुलिस पर सवालिया निशान आखिर कब लगेगा कोयले के खेल पर अल्पविराम

कोयले की इस बड़ी खेलने जयंत पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है कि आखिर जयंत चौकी से महज कुछ ही दूर पर इतने बड़े पैमाने पर हो रहे खेल के बाद भी जयंत पुलिस के कानों कान खबर नहीं लगती या फिर सूचना के बाद भी जयंत पुलिस कार्रवाई करने से हिचकती है

अगली खबर में पढ़िए👉

आखिर खाकी क्यों कोयला तस्करों के सामने हो रही मजबूर?

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment