सिंगरौली,धारदार हथियार से पुजारी की हत्या,मचा हड़कंम

---Advertisement---

 

अनपरा(उमेश कुमार सिंह

मप्र0 सिंगरौली  जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के डगा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सामने पुजारी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उनका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूपी के देवरिया जिले के रुद्रपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी (40) बरगवां में रहकर पूजा पाठ कराते थे। सुबह ग्रामीणों ने डगा के आंगनबाड़ी केंद्र के सामने एक शव पड़ा देखा। थोड़ी ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई तब जाकर स्थिति साफ हुई की शव पुजारी कृष्ण कुमार तिवारी का है। उनके सिर में गहरी चोट थी।

माना जा रहा था कि किसी धारदार हथियार से वार किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। बरगवां के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment