सुमित सोनी के घातक गेंदबाजी के आगे मिर्जापुर की टीम हुई ढेर, टाउन क्लब दुद्धी ने 77 रनों से मैच जीता

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी / सोनभद्र | टाउन क्रिकेट क्लब के खेल मैदान पर खेले जा रहे हैं 36 वें अंतर्रज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट मे बृहस्पतिवार को टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी व मिर्जापुर के बीच मैच खेला गया | जिसमें टाउन क्रिकेट क्लब ने मिर्जापुर को 77 रनों से हराकर अगले चक्र में किया प्रवेश किया | टूर्नामेंट के सचिव ज़बी खान ने बताया कि टास मिर्जापुर ने जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया | पहले बल्लेबाजी करते हुए टाउन क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर मे 233 रनों का विशाल स्कोर बनाया | जिसमें आलोक ने 8 छक्के व 13 चौकों की मदद से 115 रन की शतकीय पारी खेला, श्रीजन ने 2 छक्के व 7 चौकों की मदद से 44 रन, रवि ने 15 रन, सुमित सोनी ने 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाए | जबकि गेंदबाजी करते हुए मिर्जापुर की तरफ से अमन ने 4 ओवर में 49 रन देकर 3 विकेट, पवन ने 4 ओवर में 43 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किए | जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिर्जापुर की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी | जिसमें अनुराग ने 3 छक्के व 9 चौकों की मदद से 67 रन, रोहित ने 1 छक्का व 4 चौके की मदद से 35 रन, गोलू ने 3 चौकों की मदद से 17 रन बनाए | जबकि टाउन क्रिकेट की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सुमित सोनी ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट, आलोक ने 4 ओवर में 39 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया | इस प्रकार से टाउन क्रिकेट क्लब दुद्धी ने 77 रनों से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया | मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुख्य अतिथि धर्मू सिंह और अभिषेक मशीह उर्फ ( बाबा ) ने संयुक्त रूप से आलोक कुमार को दिया | निर्णायक की भूमिका में महेंद्र से विक्की और अहसान जामी रहे | जबकि कमेंट्री का रोल वरिष्ठ कमेंट्रेटर वरुण जौहरी, सुनील कुमार जयसवाल व सलीम खान ने निभाया | कल का मैच हिंडाल्को इंडस्ट्रीज हिंडाल्को और प्रकाश पाली राबर्टसगंज के बीच खेला जाएगा |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment