ब्लॉक प्रमुख ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

---Advertisement---

सत्यपाल सिंह,

म्योरपुर/सोनभद्र

दुद्धी ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटौली में मंगलवार को क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने करते हुए कहा कि क्रिकेट आज दुनिया का चहेता खेल बन चुका है ।और गांव के गलियों तक बच्चे क्रिकेट खेल रहे है ।खेल के आपसी भाई चारा बढ़ने के साथ स्वस्थ्य रहने में मदद मिलती है।आज छोटे से गांव में क्षेत्रीय टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है मेहनत करने वाले खिलाड़ी जिला राज्य और देश स्तर तक खेल सकते है इसके लिए जरूरी है की नियमित अभ्यास किया जाए ।और आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे।तो सफलता जरूर मिलेगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देव नारायण खरवार और समाज सेवी सुधीर ने कहा की ग्रामीण अंचलों में प्रतिभा की कमी नही है लेकिन उन्हें निखारने का काम में समाज को मदद करने की जरूरत है ।कहा की खेल में हार जीत की जगह प्रतिभाग को भी महत्त्व देने की जरूरत है।मौके पर रनटोला प्रधान दिनेश जायसवाल सुनील,सुरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment