चोपन ने रांची को हराकर क्वार्टर फाइनल मे किया प्रवेश ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी / सोनभद्र | टाउन क्रिकेट क्लब के खेल मैदान पर आज के मैच में चोपन ने रांची को 48 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल प्रवेश किया | टी.सी.डी. के अध्यक्ष सुमित सोनी और सचिव ज़बी खान ने बताया कि टास रांची की टीम ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया | चोपन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर मे169 रनों का स्कोर बनाया | जिसमें आनंद ने 2 छक्के और 9 चौकों की मदद से 50 रन ,शुभम ने 1 छक्का और आठ चौकों की मदद से 46 रन, अंशुमान ने 2 छक्के और दो चौकों मदद से 35 रन, विनीत ने 1 छक्के की मदद से 9 रन बनाए | रांची के गेंदबाजों मे प्रियांशु ने 4 ओवर मे 21 रन देकर 2 विकेट , आकाश सिन्हा ने 4 ओवर मे 29 रन देकर 2 विकेट, प्रशांत ने 4 ओवर में 37 रन देकर दो विकेट लिए | जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची की टीम ने 16.4 ओवर में 121 रन बनाकर ऑल आउट हो गई | जिसमें रांची की तरफ से आदर्श ने 3 छक्के और सात चौकों की मदद से 64 रन ,प्रियांशु 1 छक्के और एक चौके की मदद से 13 ,रौनक ने 2 छक्के की मदद से 12 रन बनाए | जबकि चोपन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कृष्णकांत ने 2.4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट , विनीत ने 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट, आनंद ने 3 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए | इस प्रकार से चोपन की टीम ने 48 रनों से मैच को जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया | मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शुभम को टाउन क्रिकेट क्लब के भूतपूर्व खिलाड़ी मो.सलीम खान के हाथों प्रदान किया गया | आज के अंपायर महेंद्र सिंह विकी और सुनील गुप्ता रहे | जबकि कमेंट्री की भूमिका सुनील कुमार जयसवाल और इरफान खिलाड़ी ने अदा किया | स्कोरिंग की जिम्मेदारी निशांत मोहन ने निभाई | कल का मैच आज की विजेता चोपन व अनपरा के बीच खेला जाएगा |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment