वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

*श्रावण मास की समाप्ति पर रेणुकेश्वर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न*

अधिकारी बनकर अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री का दे रहा था फर्जी नियुक्ति, एफ आई आर दर्ज

6 किलो नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त पिपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाई को राखी बांध कर लौट कर रही बहन का सड़क दुर्घटना में मौत

विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

50, लीटर देसी शराब अवैध के साथ एक अभियुक्त को कर्मा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीआईएस एफ,और पिपरी पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को किया जागरूक

*सजेशन प्लान स्कीम के तहत कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृत* 11-08-2022, रेणुकूट। हिण्डालको प्रबंधन के तत्वाधान में सजेशन प्लान स्कीम के अंतर्गत 60 लोगों को सेविंग रियलाइजेशन अवार्ड से पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट इनोवेटिव सुझाओं एवं उसके इम्पलीमेन्टेशन के लिए सराहना के तौर पर दिया गया। इसी क्रम में इण्डस्ट्रीयल इंजीनियरिंग के हेड संजीव कुमार गुप्ता ने रेणुकूट क्लस्टर सीओओ एन. नागेश, रेनुकूट क्लस्टर के एचआर हेड जसबीर सिंह, सभी प्लांट हेड, फंक्शन हेड, टेक्निकल टीम एवं सभी विजेताओं का स्वागत किया एवं स्कीम की जानकारी साझा किया। उन्होंने बताया कि कुल 1490 कायज़न की ऑडिट हुई, जिसमें से 577 लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा एवं प्रथम क्रम में अभी 60 लोगों को पुरस्कृत किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान के मुखिया एन. नागेश ने सभी विजेताओं को बधाई दी एवं उनके प्रयासों को सराहा एवं सभी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जिस प्रकार से विगत वर्षों में आप सभी के नवीन सुझावों ने कारखाने को नई ऊँचाई पर स्थापित करने का प्रयास किया है। उसी प्रकार आप सभी का निरन्तर प्रयास आगे भी हिण्डाल्को को नये आयाम स्थापित करने में मददगार साबित होगा। कार्यक्रम में रिडक्शन हेड- जे. पी. नायक, अल्युमिना हेड -एन. एन. राय, फैब्रिकेशन हेड- बी. जे. अलेक्जेन्डर, कैलाश प्रधान ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम का संचालन डी. एन. जायसवाल एवं राजीव सिंह द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। अन्त में सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एनर्जी सेल टीम की सराहना की।

देश के वीर सपूतों के बलिदान का प्रतीक है तिरंगा- जसबीर सिंह

माननीय जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा रैली को किया रवाना