हाथी नाला रेणुकूट मार्ग पर दो मोटरसाइकल सवार युवक और ट्रक में भिड़ंत मौत ।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
अनिल जायसवाल
संवाददाता

डाला/सोनभद्र । हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणूकोट मार्ग पर सड़क के किनारे खडी ट्रक में पिछे से एक मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनो युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद हाथीनाला पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि आठ बजे मोटरसाइकिल सवार दोनो युवक हाथीनाला थाने के तिराहे पहुचने से तीन किमी पूर्व ही बिगड़ी सड़क के किनारे खडी एक ट्रक में टकरा गए, दुर्घटना में बाईक चला रहा 22 वर्षीय विशाल पुत्र तेजबली निवासी रनटोला थाना म्योरपूर और मोटरसाइकिल पर बैठे संजय पुत्र विजय युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी हाथीनाला पुलिस ने घर वालों को दी तो पता चला कि मोटरसाइकिल सवार युवक मिले तहरीर के अनुसार घर से रिश्तेदारी में बोलकर कर बाईक लेकर निकले थे। किन परिस्थितियों में हाथीनाला थाना के पास पहुंच कर ट्रक से टकरा गए अब जाचोपरांत ही पता चल पाएगा । हाथीनाला थाना प्रभारी भैया एस पी सिंह ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दी गई परिजन अभी तक थाने नही पहुच सके है ,परिजनो के आने के बाद ही पंचनामा की कार्यवाही होगी। विशाल के शव का शिनाख्त हुआ है बुधवार की सुबह थाने पहुंचे परिवार ने दूसरे शव की शिनाख्त संजय पुत्र विजय निवाशी रंटोला म्योरपुर की हुई है

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment