Sonbhadra: सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी ग्राम पंचायत से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे बुधवार की रात करीब आठ बजे एक वृद्ध महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। महिला एक दिन पूर्व घर से परिजनों को बिना बताए ही निकल गई थी। इसको लेकर पुत्र की तरफ से थाने में महिला के गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है सदर नगर पालिका क्षेत्र के इमिरती कालोनी निवासी 69 वर्षीय गुलजारी देवी 18 जून की सुबह घर वालों को बिना बताए ही कहीं निकल गई थी। घर के सदस्यों ने उनकी मोहल्लें, आसपास व रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। जिसके बाद महिला के पुत्र मंजीत कुमार श्रीवास्तव ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में मां की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की खोजबीन कर रही थी। इसी बीच बुधवार रात किसी ने सूचना दी कि एक महिला का शव लोढ़ी ग्राम पंचायत के आगे सागौन के पेड़ के नीचे पड़ा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल ले आई और इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने महिला की शिनाख्त गुलजारी देवी के रूप में की। राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय ने बताया मृतक के पुत्र ने बताया था कि महिला हल्की मानसिक विक्षिप्त थी। लू लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की सही जानकारी हो सकेगी।
Crime:दो दिन लापता वृद्ध महिला का शव मिला
---Advertisement---

