चुनावी वादा पूरा करो दुद्धी को जिला बनाओ के लिए मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

---Advertisement---

 

दुद्धी सोनभद्र ।मुंसिफ न्यायालय गेट के मुख्य द्वार पर दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों अधिवक्ताओं का हुजूम जिला बनाए जाने की मांग को लेकर मुखर होकर गेट पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए चुनावी वादा पूरा कर जनहित की मांग को पूरा किए जाने को लेकर प्रदर्शन किया l वक्ताओं ने कहा कि सरकार जिले की मांग पूरा नहीं कर रही है सरकार जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ते जा रही है। कहां की जिले से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को लंबी दूरी तय कर जाना पड़ता है। दशकों से जिला मनाया जाने की मांग किया जा रहा है लेकिन सरकार आंख बंद कर पड़ी हुई है। यहां तक की शासन ने कई ऑफिस भी यहां से जिला मुख्यालय पर ले गई है जिससे और भी लोगों को दिक्कतें बढ़ गई है।इस मौके दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता रामपाल जौहरी एडवोकेट, संघर्ष मोर्चा के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा रामलोचन तिवारी सत्यनारायण यादव प्रेमचंद यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयलाल मौर्य,रामेश्वर प्रसाद तिवारी एडवोकेट,राकेश कुमार श्रीवास्तव,राम जी पाण्डेय, रमेश चंद कुशवाहा, रामनरेश अग्रहरि, छोटेलाल, सियाराम,प्रेमचंद गुप्ता, रवि कांत अग्रहरि, कृष्णानंद तिवारी, कृष्ण मुरारी ,सुधीर कुमार सहित श्रीचंद अमरावती देवी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment