सेराजुल होदा,
दुद्धी सोनभद्र । होली के पूर्व संध्या पर होली के रंग भरी बारात गाजे-बाजे के साथ निकला जो बाजार के प्रमुख मार्गो से होता हुआ कस्बे के वार्ड नंबर 11 में समाप्त हुआ
इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे ।रंगों का पावन त्यौहार होली के पर पूर्व संध्या पर हुडदंगियों की बारात दूल्हे संग ऊंट पर साजों – बाज के साथ निकाली गई| ऊंट पर सवार दूल्हा आकर्षण का केंद्र बना हुआ था ।
| हुड़दंग बारात काआयोजन समिति की ओर से आयोजित इस बारात में सैकड़ो की संख्या में युवा हुड़दंग करते हुए अबीर गुलाल उड़ाते हुए पूरा नगर भ्रमण कर नगर में त्यौहार का उल्लास पूर्ण माहौल कर दिया, इस बारात में गोपाल अग्रहरी, भोला प्रसाद सोनी संदीप कुमार गुप्ता,नाजु अग्रहरी ,अलख गुप्ता ,जितेन्द्र चन्द्रवंशी,दिलीप पांडेय ,मनीष जायसवाल , सुमित सोनी ,रिंकू सोनी, गोरखनाथ अग्रहरी , मोहित जायसवाल, सतीश सोनी, सोनू जायसवाल, राहुल अग्रहरि आदि मौजूद रहें| इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय, नगर क़स्बा प्रभारी संजय सिंह ,एनामुल हक के साथ मय फोर्स मौजूद रहें l

