अशोक मदेशिया,
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोठानी में तेज गति से जा रहें मोटरसाइकिल सवार की बिजली के पोल से टकराकर हुआ गंभीर हुई मौत।
मिलीं जानकारी के मुताबिक यह मामला जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोठानी में चोपन-भरहरी मार्ग पर रविवार शाम लगभग 8 बजे जितेंद्र पुत्र बब्बल उम्र लगभग (22) वर्ष निवासी बड़गवा ने चोपन से अपने घर ग्राम पंचायत बड़गवा जा रहा था कि गोठानी में तेज गति से जा रही बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराया गया। आने-जाने वालें राहगीरों द्वारा एंबुलेंस को सुचना दी गई सुचना पर पहुंची एंबुलेंस ने फौरन घायल को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों स्थिति नाजुक देखते हुवे जिला अस्पताल भेजा जिला अस्पताल में भी चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया लेकिन रास्ते में ही जितेंद्र ने दम तोड़ दिया क्यूंकि सिर में भयंकर चोट लगने के कारण ज्यादा रक्तस्राव हो गया था। वहीं परिजनो में मौत की खबर सुनते ही कोहराम मच गया सभी का रो-रोकर बुरा हाल हैं।
तेज गति आ रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पोल से टकराई युवक की मौत।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, March 6, 2023 2:52 PM
---Advertisement---

