मनोहर लाल का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित प्रकरण में वांछित 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार-

---Advertisement---

 पन्नूगंज /सोनभद्र पुलिस द्वारा माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा श्री मनोहर लाल का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित प्रकरण में वांछित 02 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार-*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सोनभद्र द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 06.03.2023 को श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक(ऑपरेशन) के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर महोदया के निकट पर्यवेक्षण में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 38/2023 धारा-419, 420, 468, 471, भादवि व 66(सी), 66(डी) आई.टी एक्ट में वांछित 02 नफर अभियुक्तगण 01.आकाश पुत्र बलिराम, निवासी-खैरा बाजार, थाना सोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर उम्र लगभग 19 वर्ष को ग्राम कोटिया बाजार, थाना सोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर से 02. हरे कृष्णा पुत्र राजेश कुमार निवासी-ग्राम परसौजा थाना पहाडी जनपद चित्रकूट उम्र लगभग 22 वर्ष को थाना हाजा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
01. आकाश पुत्र बलिराम, निवासी-खैरा बाजार, थाना सोहरतगढ, जनपद सिद्धार्थनगर उम्र लगभग 19 वर्ष ।
02. हरे कृष्णा पुत्र राजेश कुमार, निवासी-ग्राम परसौजा, थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट उम्र लगभग 22 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*
01. घटना में प्रयुक्त तीन अदद मोबाइल ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम –*
01. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
02. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
03. उ0नि0 आत्माराम यादव, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।
04. हे0का0 सौरभ राय सर्विलांस सेल, जनपद सोनभद्र ।
05. हे0का0 सतीश पटेल, एस0ओ0जी टीम, जनपद सोनभद्र ।
06. हे0का0 विवेक कुमार यादव, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment