जनचौपाल में छाया रहा मझौली में आदिवासियों के जमीन के फर्जीवाड़े का मुद्दा

---Advertisement---

 

सभी समस्यायों के निराकरण व आदिवासियों के जमीन में फर्जीवाड़े में जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा

दुद्धी/ सोनभद्र| मण्डलायुक्त डॉ मुथुकुमार स्वामी रविवार को मझौली गांव में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्यायों से रूबरू हुए इस दरमियान कई ग्रामीणों ने मझौली के शिक्षण संस्थान द्वारा फर्जी तरह से बंजर व उजाड़ ,पथरीली , पहाड़ नमूना भूमि का धारा 80 कराकर आदिवासियों के जमीन खरीदने व दान लिखवाने का आरोप लगाया कहा कि जब से यह संस्थान आया है बारी बारी से ग्रामीणों की जमीन हथियाने के फिराक में है और इसमें बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है ,इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि मझौली में कई सड़क ऐसी है जिसके 20-25 वर्ष हो गए उसकी आज तक मरम्मत नही हुई , ग्राम पंचायत का विद्यायल के छत ऐसे है कि बरसात में टपकते हैं|किसी की बाउंड्री तो किसी का गेट टूटा हुआ है |यहां विद्यालयों में पेयजल की भी समस्याएं बनी हुई है | इसके अलावा राशन कार्ड निरस्त होने कोटेदार द्वारा पहले अंगूठा लगवाकर बाद में राशन वितरण करने , मिड डे मील ,स्कूल में समय से टीचर ना आने ,आंगनबाड़ी व आशा सहित नजदीकी पीएचसी पर चिकित्सक की उपस्थिति के बारे में ग्रामीणों ने विस्तार से बताया | जिस पर मण्डलायुक्त ने सभी समस्यायों को जल्द से जल्द निराकरण किये जाने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया | श्री स्वामी ने कहा कि पट्टे की भूमि व आदिवासियों के भूमि में फर्जीवाड़े की विधिवत जांच करायी जाएगी और खामी सामने पर जिम्मेदार व दोषियों पर भी कार्रवाई के साथ पट्टा निरस्तीकरण किया जाएगा|इस दरमियान एडीएम सहदेव मिश्रा ,उपजिलाधिकरी श्याम प्रताप सिंह के साथ कई अधिकारी व ग्राम प्रधान शारद पनिका के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment