जहर-खुरानी ने रेल-यात्री अंबुज राय का बुकिंग आफिस पर मो0 नगद रु0 लेकर हुऐ फरार,यात्री परेशान।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। आज दि0 5-3-2023 को सुबह रेलवे बुकिंग आफिस पर यात्री शक्ति पुंज एक्सप्रेस पकड़ने के लिए टिकट लेने रेलवे बुकिंग आफिस पर टिकट लेकर जैसे ही बाहर निकला पहले से घात लगाए पाकेटमारो बिंबों कंपनी मो0 रंग चाकलेटी व रु0 पंद्रह हजार साफ करके फरार हो गए काफी खोज- बीन के बाद यात्री थक हार कर चोपन जीआरपी चौकी लिखित आवेदन दिया। उसे जीआरपी द्वारा आश्वासन मिला कि अपना मो0 न0 दे दो।मिलने पर सूचित कर दिया जाएगा तब आके ले जाना।
पीड़ित के बयान के मुताबिक उसने बताया कि हम डाला में काम करते हैं मेरा नाम अंबुज राय पुत्र आलोक राय होली का त्यौहार मनाने अपने घर पता ग्राम खटखटी पो0/थाना सतना पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी हैं।होली का त्यौहार मनाने के लिए अपने घर जाने चोपन रेलवे बुकिंग आफिस पर टिकट लेकर बगल में पानी भर रहे थे तभी दो अंजान व्यक्ति ने आकर हाथ कुछ लिए थे एक ने मेरे नाक के पास हाथ सटाकर कुछ फूंका। उसके बाद हम बेहोश हो गये उसके बाद जब होश आया तब मेरा मोबाइल और पंद्रह हजार रुपया लेकर उच्चके फरार हो गए।
जब हमें होश आया तब हमने एक लिखित आवेदन जीआरपी पुलिस चौकी चोपन में दिया इस पर वहां तैनात पुलिसकर्मी ने कहा की आवेदन में मैं आप लिखो की मोबाइल गुम हो गया तब एप्लीकेशन लेंगे हम इस पर थक हार कर उसने एप्लीकेशन चेंज किया और मोबाइल गिरने का एप्लीकेशन दिया अब देखना यह है कि चोपन जीआरपी पुलिस पीड़ित व्यक्ति को नैतिकता का परिचय देते हुए न्याय दिलाती है या या कागजी कार्रवाई करके मामले को दबा देती है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment