अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र- स्थानीय डाला चौकी क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में स्थित क्रशर प्लांटों के मनमानी तरीके से संचालन से नाराज़ ग्रामीणों ने समाज कल्याण मंत्री संजीव सिंह गौड़ के आवास के पास अपना विरोध जताया है। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के बाड़ी स्थित क्षेत्र में आय दिन प्रदूषण पर लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर लगातार शिकायत कर रहे थे कि आज सुबह दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने समाज कल्याण मंत्री के आवास के बाहर एकत्रित हो गए और अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की ग्रामीणों के अनुसार क्रशर प्लांटों के संचालन में सभी नियम कानूनों को ताक पर रखकर कार्य करवाया जा रहा है आखिर यह किसके संरक्षण में चल रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि सुबह होते ही ना तो हम बाहर टहल सकते हैं और नाही कपड़े डाल सकते हैं आलम यह है कि धूल पुरे घर में घुस जा रहा है जिससे पुरा खाना, अन्न तथा आंगन धूल से सना मिल रहा है।कुछ महिलाओं ने यहां तक कहा कि यदि मौके पर स्थिति देखना हो तो सड़क पर जाकर देख लिजिए क्रशर प्लांटों के संचालन का कोई समय नहीं है
और ना ही पानी का छिड़काव किया जा रहा है जिससे पुरे बाड़ी क्षेत्र में धूल का परत चारों ओर फैला रहता है। बच्चों और बुजुर्गों में स्वस्थ सम्बंधित गंभीर बिमारी भी हो सकता है उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे ओबरा एसडीएम ने लोगों को शांत करवाया तथा लोगों के दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। एसडिएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुआ की ग्रामीणों द्वारा क्रशर प्लांटों के धूल तथा प्रदूषण को लेकर एकजुट है तथा क्रशर प्लांटों के संचालन तो हो रहा है लेकिन पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिससे धूल इनके घरों में प्रवेश कर जा रहा हैं। जिसमें 15 क्रशर प्लांटों का नाम दिया है प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को उन नामो को भेज दिया गया है तथा क्रशर प्लांटों का मुआयना करवाया जा रहा है जांच उपरांत जो क्रशर प्लांट गलत पाए जाते हैं उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस मौके पर शांति, धनपत , सुमित्रा देवी, मालती, परमशीला , रेशमी, किरण , कलावती, कलावती देवी, गुड्डी, प्रभावित, गुड्डी देवी, राम अवध, महेंद्र सिंह, टाटा चौधरी, विजय, पन्नालाल आदि दर्जनों ग्रामीणों मौजूद रहे। मौके पर डाला चौकी मय फोर्स के साथ और क्षेत्रीय लेखपाल ओम प्रकाश सिंह भी मौजूद रहे।

