*राम अवध सिंह महाविद्यालय में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 74वाँ गणतंत्र दिवस*

---Advertisement---

 

बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी

बीजपुर/सोनभद्र। राम अवध सिंह महाविद्यालय तथा प्रभावती सिंह इंटर कॉलेज जरहां में संयुक्त रूप से 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा पत्रकार प्रेस क्लब उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला अध्यक्ष विजय कुमार पटेल ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि विजय पटेल तथा महाविद्यालय व इंटर कॉलेज के प्रबंधक डा.ओ पी सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महाविद्यालय व इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया तथा सभी के अंदर देशभक्ति का जोश और जज्बा भर दिया।
मुख्य अतिथि विजय पटेल ने उपस्थित जन समुदाय तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित संबोधित करते हुए बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना किया तथा महाविद्यालय व इंटर कॉलेज के शिक्षक शिक्षिकाओं के लगन और परिश्रम को भी सराहा।उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बच्चों को ध्यान पूर्वक पढ़ाई करने और परीक्षा में सफलता प्राप्त करने हेतु कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रभावती सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सचिन कुमार सिंह ने गुलदस्ता व अंग वस्त्र भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया इस दौरान कार्यक्रम में महाविद्यालय व प्रभावती सिंह इंटर कॉलेज के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं,अविभावकगण बच्चे तथा भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment