लकड़ी लदा 16 टायरा मंडी इंस्पेक्टर ने पकड़ा बगैर मंडी शुल्क दिए रायपुर से गोरखपुर जा रही थी लकड़ी

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी/ सोनभद्र | म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर बुधवार की शाम रायपुर से शीशम का पटरा लोडकर गोरखपुर जा रहे एक 16 टायरा ट्रक को मंडी इंस्पेक्टर बब्बन राम ने जांच के दौरान पकड़ लिया ,जांच में लकड़ी पर मंडी शुल्क कटा नही होने पर ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए यहां दुद्धी कृषि मंडी परिसर में खड़ा करा दिया |
गुरुवार को वैधानिक कार्यवाही करते हुए ट्रक पर 1 प्रतिशत मंडी और आधा प्रतिशत सेस का 10 गुना 1 लाख 10 हजार का जुर्माना लगाया जिसकी अदायगी पर दोपहर बाद ट्रक को छोड़ दिया गया| मंडी इंस्पेक्टर बब्बन राम के मुताबिक ट्रक पर साढ़े 6 लाख का माल लदा था | उन्होंने बताया कि ट्रक पर लोड लकड़ी पर मंडी शुल्क नहीं कटा था| ट्रक शीशम का पटरा लेकर रायपुर जा रहा था | उधर मंडी इंस्पेक्टर की कार्यवाही से मंडी शुल्क चुराने वालों में हड़कंप मच गया है |टीम में मंडी इंस्पेक्टर बब्बन राम , राधेश्याम ,अनिल कुमार आदि मौजूद थे|

इनसेट:
जांच के दरमियान कई वाहनों को पकड़ कर छोड़े

दुद्धी/ सोनभद्र| पकड़े गए वाहन के चालक अजित यादव ने मीडिया के पूछताछ में बताया कि बुधवार की शाम आश्रम मोड़ पर जांच के दरमियान टीम ने कई वाहनों जिस पर सब्जी ,चावल ,दाल आदि लोड था को सेटिंग गेटिंग कर छोड़ दिया ,और कार्रवाई के लिए मेरे वाहन को यहां ले आये|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment