म्योरपुर में वृहद मानसिक शिविर का हुआ आयोजन

---Advertisement---

 

सत्यपाल सिंह)

म्योरपुर-/सोनभद्र  स्थानीय सीएचसी परिसर में गुरुवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद मानसिक शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आये ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़ व विशिष्ट अतिथि के रूप में आये अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ प्रेमनाथ को अधीक्षक डॉ राजन सिंह ने अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया ।शिबिर में आये लोगो को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मानसिंह गोड़ ने कहा कि मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर इलाज कराए और भूत प्रेत और ओझाई के चक्कर मे न पड़े।हमारा क्षेत्र काफी पिछड़ा क्षेत्र है और इस मानसिक रोग के प्रति लोगो को जगरूक करने की जरूरत है ।नोडल अधिकारी व अपर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ प्रेमनाथ ने कहा कि मानसिक रूप से पीड़ित व्यक्ति के व्यवहार एव दिनचर्या में काफी बदलाव आने लगता है।मानसिक रोग के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाकर इलाज शुरु करा दें यह बीमारी भी और बीमारी की तरह पूरी तरह से ठीक हो सकता है।जिले से आये काउंसलर सौरभ सिंह ने मानसिक रोगों के लक्षण व इसके इलाज के बारे में विस्तृत रूप से बताया।उन्होंने कहा कि मानसिक रोगियों को विशेष देखभाल की जरूरत होती है।व्यवहार अजीब हो जाना,अकेलापन महसूस करना,आत्महत्या करने का विचार आना,ज्यादा बातें करना इत्यादि इस रोग के लक्षण है।मानसिक रोगी जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ से भी सम्पर्क कर सकते है।अधीक्षक डॉ राजन सिंह व डॉ गिरधारी लाल ने मानसिक रोग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।इस दौरान डॉ अंकित राज सिंह,डॉ संजीव बिंद,डॉ वी दी खन्ना,अनुप्रिया,उमाशंकर पांडेय,,प्रेमचन्द्र यादव,सुधीर कुमार,मानकुंवर यादव,काउंसलर इंदु राही सहित आशा कार्यकत्रिया मौजूद रही।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment