ब्यूरो,क्राइम जासूस,
अनपरा/सोनभद्र कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर अनपरा पुलिस ने किया पैदल गश्त। अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह ने प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों आदि पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं व वाहनों की सघन चेकिंग किया। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत नागेश सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गश्त किया।

इस दौरान उन्होने वाहन चेकिंग किया। पैदल गश्त के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियो वाहनो वस्तुओ की गहनता से चेकिंग की गइ।

