50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

---Advertisement---

राकेश केशरी,

विंढमगंज सोनभद्र                     थाना क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड बॉर्डर पर स्थित ग्राम पंचायत छतरपुर पंचायत निवासी रामविलास चेरो उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र झरी चेरो ने अपने घर से लगभग 200 मीटर दूर पलाश के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने शव को अपने कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अंत परीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जंगल व पहाड़ों से घिरा ग्राम पंचायत छतरपुर में आज गांव निवासी रामविलास चेरो ने अपने घर से कुछ दूरी पर पलाश के पेड़ में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।

मृतक का बड़ा पुत्र संतोष कुमार व अशोक कुमार ने बताया कि कल मकर संक्रांति का मेला घूमने घर के सारे सदस्य गए थे मेला घूम कर जब देर शाम वापस घर लौटे तो देखा कि अपने घर से कुछ दूरी पर पलाश के पेड़ से मेरे पिता गमछी के सहारे फांसी लगाकर लटके हुए हैं, आनन-फानन में हम लोगों ने अपने पिता को फांसी के फंदे से नीचे उतारा तब तक उनके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में इस बात की चर्चा थी कि मृतक रामविलास शराब का आदी हो चुका था। सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान गरीबा पाल की मौजूदगी में शव को कब्जे में कर पंचनामा कराने के पश्चात अंत्य परीक्षण हेतु दुध्दि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment