अबूझ परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी ,मौत

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी/सोनभद्र | स्थानीय क़स्बे के वार्ड नं 2 रेलवे स्टेशन के समीप स्थित कांशीराम आवास में बीती रात एक युवक ने फांसी लगा ली ,पड़ोसियों के सूचना पर मृतक के घर पहुँचे पिता ने देखा तो युवक पंखे के हुक से रस्सी के सहारे झूल रहा था यह देख उसके पिता आवाक रह गए ,पड़ोसियों के सूचना पर मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने झूल रहे शव को नीचे उतरवाया और उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र राजाराम निषाद अपने माता पिता से अलग रेलवे स्टेशन के पास स्थित काशीराम आवास में रहता था ,जो क़स्बे के मोबाइल दुकान में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था ,मृतक की पत्नी अपनी तीन बच्चों के साथ इधर कुछ दिनों से मायके गयी थी| कि युवक ने बीती रात्रि अबूझ परिस्थितियों में फांसी लगा ली| पिता राजाराम निषाद ने बताया कि मृतक पांच पुत्रों में पांचवे नम्बर
का पुत्र था | बताया कि पुत्र को जब देखने गए तो प्रवेश का मेन दरवाजा खुला हुआ था|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment