हाजी सलीम हूसैन)
रॉबर्ट्सगंज/ सोनभद्र पुलिस द्वारा दुष्कर्म एवं एससी/एसटी एक्ट मे वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
दिनांक 29.12.2022 आवेदिका निवासी उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि विपक्षी वकील राज शेख पुत्र स्व0 मो0 रसीद, निवासी मेहुड़ी खुर्द, रेलवे स्टेशन, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 58 वर्ष द्वारा ओझाई करने के नाम पर आवेदिका/पीड़िता को अपने घर पर बुलाकर आवेदिका के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-942/2022 धारा 354, 354बी ,376, 506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था । उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के क्रम में आज दिनांक 31.12.2022 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर चण्डी होटल के पास से उक्त घटना में संलिप्त वांछित निम्नलिखित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. वकील राज शेख पुत्र स्व0 मो0 रसीद, निवासी मेहुड़ी खुर्द, रेलवे स्टेशन, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 58 वर्ष ।
*गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-*
1. उ0नि0 बालेन्द्र यादव, चौकी प्रभारी कांशीराम आवास, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
2. मुख्य आरक्षी कृष्ण कुमार सिंह, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।

