प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ हीराबेन के निधन पर भाजपाइयों ने जताया शोक

---Advertisement---

रवि सिंह

दुद्धी/ सोनभद्र| भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ 100 वर्षीय हीराबेन शुक्रवार की भोर में निधन हो गया, जिसकी सुनते ही भाजपाइयों में की लहर दौड़ गयी |सुबह 10 बजे संकट मोचन मंदिर प्रांगण में माँ हीराबेन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भाजपाइयों ने दो मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति की कामना की|जिला मंत्री दिलीप पांडेय ने कहा कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी का देहावसान हो गया जिससे समूचा देश शोकाकुल है ऐसे में
मैं उस वीर सपूत को जन्म देने वाली माँ को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ ,नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरी ने कहा कि माँ हीराबेन के निधन से हम सब दुखी है उन्होंने ऐसे पुत्र को जन्म दिया जिन्होंने देश को विश्व पटल पर पहचान दिलायी | क्रय विक्रय अध्यक्ष रामेश्वर राय ने भी हीराबेन के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और मृत आत्मा के शांति की कामना की| इस मौके पर विपिन बिहारी , संदीप गुप्ता ,जोधन सिंह ,दिनेश आढ़ती , मिथिलेश कुमार ,धीरज जायसवाल ,सुमित सोनी ,अभय जायसवाल ,श्रवण कुमार ,ओमकार ,अभय जायसवाल ,सोनू जायसवाल के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment