अनिल जायसवाल (संवाददाता)
डाला सोनभद्र– हाथीनाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत के एक गाव में शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को हाथीनाला पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा । थाना प्रभारी हाथीनाला श्याम बिहारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव की 17 वर्षीय किशोरी ने सोमवार की शाम को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर रोहित कुमार पटेल निवासी पगडेवा उसके साथ दो वर्ष तक शारीरिक सम्बंध बनाता रहा।पीड़िता की तहरीर पर हाथीनाला पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मंगलवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

