सेराजुल होदा,
दुद्धी/ सोनभद्र | स्थानीय थाना कोतवाली रजखड़ के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने इस समय पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव के चौकीदारों को ठंड से बचाव के लिए कम्बलों का वितरण किया | आपको बता दें कि गांव के चौकीदार बड़े हैं विषम परिस्थितियों में चौकीदारी के दायित्व का निर्वाह करते हैं | और समय-समय पर गांव में होने वाली किसी भी तरह की गैर कानूनी कार्य व बाहर से आने वाले व्यक्तियों के बारे में थाना कोतवाली को समय समय पर सूचित करते रहते हैं तथा रात्रि गस्त के कारण गांव में चोरी की घटनाए ना के बराबर होती है | और गांव के लोग बेखौफ रहते हैं | अक्सर ठंड के मौसम में चोरी की घटना है बढ़ जाती है | इसलिए चौकीदारों को काफी सजग रहते हुए रात्रि गस्त करना पड़ता है |
इसी को देखते हुए थाना कोतवाली रजखड़ के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने ग्रामीण चौकीदारों को कंबल देकर उनके सम्मान को बढ़ाया | और उन्हें हमेशा चौकन्ना रहने का निर्देश दिया | इस मौके पर क्राईम इंस्पेक्टर शेषनाथ पाल सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे |

