भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती मनाया।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि रविवार को चोपन मंडल के सभी बूथों पर मनाया गया,भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अग्रवाल मार्केट स्थिति भाजपा मंडल कार्यालय में स्व. वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई।
मुख्य अतिथि सांसद राम सकल, जिला पंचायत प्रतिनिधि सदस्य संजीव त्रिपाठी, राजा मिश्रा, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रदीप अग्रवाल, सत्य प्रकाश तिवारी, आदि ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी कार्यशैली, कार्यकुशलता और व्यक्तित्व को अपनाने की बात कही। सांसद रामसकल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आज से एक सप्ताह तक हम सभी सेवा सप्ताह के रूप में मनाएंगे। इसके तहत सभी मंडलों और अपने-अपने गली-मोहल्लों में गरीब, असहाय व प्रवासी मजदूरों को निजी कोष से सूखा राशन उपलब्ध कराएंगे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment