राष्ट्रीय कृषि दिवस पर किसानों को दी गई आधुनिक किसानी का प्रशिक्षण।

---Advertisement---

एम एस हशन,
रेणुकूट /सोनभद्र।
हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जयंति के उपलक्ष्य में मनाई जाने वाली राष्ट्रीय कृषि दिवस पर किसान गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित किसान क्लब के अंतर्गत दुद्धी तहसील के चार गांवों के लगभग 142 किसानों ने इस गोष्ठी में भाग लिया। गोष्ठी में हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के कृषि विशेषज्ञ अंकित द्विवेदी ने किसानों को आधुनिक किसानी का प्रशिक्षण देते हुए बताया कि पारंपरिक खेती के साथ कृषि क्षेत्र में विकसित आधुनिक यंत्रों एवं आधुनिक तकनीकों का किस प्रकार से सामंजस्य बिठाकर किसान अपनी उपज को बढ़ा कर अपनी आमदनी को भी बढ़ा सकते है। इस अवसर पर किसानों को उन्नत किस्म के बीज एवं फलदार पौधे भी वितरित किये गए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment