गाजीपुर,में किसान गोष्ठी का भव्य आयोजन

---Advertisement---

 

नुरुल होदा खान)

गाजीपुर दिनांक 24- 12- 2022 विकास खण्ड भदौरा ,कृषि सूचना के सुदृढ़ीकरण एवम कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खण्ड भदौरा ,जनपद गाजीपुर के प्रांगण में किसान गोष्ठी एवम किसान मेला का आयोजन किया गया किया गया ।
इस किसान गोष्ठी में कृषि विज्ञान केंद्र अंकुशपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक जे पी सिंह द्धारा गेहूं की फसल की बुआई एवम उर्वरक प्रबंधन एवम रोग नियंत्रण आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई , ब्लाक तकनीकी प्रबंधक सच्चिदानंद पाण्डेय द्वारा प्राकृतिक खेती पर आधारित फसल उत्पादन के विभिन्न पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी दी गई , सहायत तकनीकी प्रबंधक ,वीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं पर जानकारी दी गई तथा उप कृषि निदेशक गाजीपुर अतिंद्र सिंह द्वारा फसल बीमा, सोलर पंप ,पीएम किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी के साथ साथ इसकी पात्रता एवम इससे वंचित किसानों को इससे लाभ प्राप्त करने के लिए योजना के अति सूक्ष्मतम बिंदुओ तक विस्तृत जानकारी दिया गया , औषधीय फसलोत्पादन में सम्मानित एवम अग्रणी कृषक रंगबहादुर सिंह द्वारा किसानों को औषधीय पौधों की खेती एवम जैविक खेती के लिए प्रेरित किया गया । मंच का संचालन सिंह उदयराज तथा गोष्ठी की अध्यक्षता राजबहादुर सिंह ने किया ,गोष्ठी में कृषि विभाग के ए डी ओ कृषि डाक्टर प्रभाकर पाण्डेय ,तकनीकी सहायक डाक्टर राजेंद्र कुमार सेठ ,रविंद्र सिंह ,श्यामसुंदर सिंह,समेत रोशन सिंह ,जनार्दन सिंह ,अशोक उपाध्याय ,त्रिवेणी सिंह ,महातिम कुशवाहा ,अश्वनी तिवारी आदि सैकड़ों के तादात में प्रतिभाग किया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment