30 लीटर अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्तों को दुद्धी कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा ||

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी / सोनभद्र | पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ.यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने अपने हमराहीयों के साथ 30 लीटर अवैध शराब के साथ 3 नफर अभियुक्तों को पकड़कर अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजा | प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूरे जनपद में 17-12- 2022 से 31-12- 2022 तक विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब/ जहरीला शराब व अवैध शराब की क्रय-विक्रय को पूरी तरह से विफल किए जाने का अभियान जारी है | इसी क्रम में दुद्धी- बीड़र के बॉर्डर पर स्थित लऊवा नदी के पास से 10 लीटर अवैध शराब के साथ अभियुक्त इंद्रदेव सागर पुत्र विद्यासागर निवासी बीड़र व 10 लीटर अवैध शराब के साथ नागेंद्र प्रसाद भारती पुत्र रामवृक्ष निवासी बीड़र तथा अमवार मोड़ के पास से घनश्याम यादव पुत्र गणेश प्रसाद निवासी जाबर थाना दुद्धी, जिला- सोनभद्र को क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या 190 / 22 धारा 60 व मुकदमा अपराध संख्या 191/ 22 धारा संख्या 60 व मुकदमा अपराध संख्या 192/ 22 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके जेल भेजा | अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल रमण कुमार ,कांस्टेबल मनीष कुमार व कांस्टेबल श्रीनाथ शर्मा मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment