प्राथमिक विद्यालय का शौचालय बना सो पीस, बच्चे जाते हैं बाहर

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल

डाला सोनभद्र – विकास खण्ड – चोपन ग्राम पंचायत पनारी के टोला कुम्हिया स्थित परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पीने पानी से लेकर शौचालय तक कि व्यवस्था दुर्लभ है।
ग्राम पंचायत पनारी के टोला कुम्हिया में प्राथमिक विद्यालय ग्राम प्रधान व सचिव के इंतजार में वीरान पड़ा है। विद्यालय के बच्चे साफ पानी और शौचालय को लेकर परेशान हैं । कुम्हिया प्राथमिक विद्यालय पर पुराना शौचालय खंडहर में विलुप्त है। और नवीनीकरण में बना शौचालय मुह चिढ़ा रहा है। देखा जाय तो शौचालय वर्षो से गंदा है। ना ही उसे विद्यालय द्वारा सफाई कराया जाता और ना ही ग्राम प्रधान विद्यालय पर ध्यान ही देते है।
देखा जाय तो ग्राम पंचायत पनारी का प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम प्रधान कभी गए ही नही । ऐसे में विद्यालय गंदगी से भरा पड़ा है। और देख रेख में अधूरा हैं । तथा विद्यालय की बाउंड्री कायाकल्प में कागज पर बना दिया गया। जिसका कोई अस्तित्व ही नही रह गया हैं ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment