अशोक मदेशिया
संवाददाता
गुर्मा/सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुर्मा पुलिस चौकी सीमा के मारकुडी घाटी मे बाइक सवार नशे मे धुत हो जाने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जोरदार टक्कर मारा जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम लगभग तीन बजे बाइक चालक विकास उम्र (26) पुत्र रामलखन निवासी- पुसौली थाना राबर्ट्सगंज,बाइक के पीछे सवार बबुन्दर उम्र (22) पुत्र लल्लन प्रसाद निवासी, सहीजन कला-चुर्क थाना राबर्ट्सगंज,दोनो सवार अत्याधिक शराब के नशे मे होने के कारण के अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहे थे जैसे ही मारकुंडी घाटी के पहले मोड में पहुंचे की डिवाइडर से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गयी इस हादसे मे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये
दोनो घायलो गुर्मा चौकी पुलिस व स्थानिय लोगो के मदद से टेम्पो वाहन मे लादकर जिला चिकित्सालय लोढी मे उपचार हेतु भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो गंभीर रूप से ज़ख्मीयो की हालत को खतरे से बाहर बताते हुए सीटी स्क्रीन की सलाह दी है।घायलों के जेब से मिले मोबाइल से उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया।

