सत्यपाल सिंह
म्योरपुर। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोड़ ने विधानसभा क्षेत्र के देवहार पूर्वी के आजनगिरा में मुख्यमंत्री आवास योजना अन्तर्गत 20 क्लस्टर आवास का भूमि पूजन किया।इस दौरान विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा है कि देश के अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।आवास बनने से गरीबों को निश्चित ही लाभ मिलेगा।इस दौरान खंड विकास अधिकारी म्योरपुर नीरज तिवारी, ग्राम प्रधान मनोज कुमार व अन्य उपस्थित रहें।


