सेराजुल होदा,)
दुद्धी/सोनभद्र आज भारतीय जनता पार्टी म्योरपुर मण्डल अध्यक्ष मोहर लाल खरवार की सूचना पर दुद्धी भाजपा सोशल मीडिया के मण्डल संयोजक कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम झीलों म्योरपुर निवासी रामनाथ पंनिका जो कि पिछले कुछ दिनों से दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खून की कमी के कारण भर्ती थे !उन्हें एक यूनिट ब्लड डोनेट किया !इस दौरान मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल ने लोगो से अपील की की जरूरत पड़ने पर आप भी रक्तदान करें उन्होंने बतलाया जब भी किसी जरूरतमंद को ब्लड की आवश्यकता रहती है तो उनकी तथा उनके टीम के सदस्य पूरी कोशिश करते है कि ब्लड को उपलब्ध कराया जा सकें पर ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण लोग जागरूक नही है इसलिये कुछ ही लोग ब्लड डोनेट करते है इसलिये बहुत से लोगो को ब्लड उपलब्ध नही हो पाता इसलिये उन्होंने कहा कि ब्लड लेने के साथ साथ डोनेट करना भी सीखें ताकि जरूरतमंद को ब्लड मिल सकें इस दौरान आईटी जिला सह संयोजक भोलू जायसवाल मौजूद रहे!!

