अशोक मदेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सार्वजनिक चिन्हित स्थलों पर ठंड मौसम के बढ़ते हुए असर से राहत पाने के लिए अलाव जलवाने सुविधा तत्काल करें । बढ़ते ठंड को देखते हुए राहत पाने के लिए स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत से रेलवे बुकिंग आफिस, बस स्टैंड , टैंपू स्टैंड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामलीला मैदान सब्जी मंडी एवं वार्डों के प्रमुख चिन्हित स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन चिन्हित प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था अविलंब करें।
आप सभी को अवगत कराते चलें कि इस वर्ष ठंड के मौसम में गलन नवंबर माह में ही काफी बढ़ गया है। अलाव नहीं जलने से आने-जाने वाले राहगीर एवं दुकानदार ठंड से परेशान हैं और उनके जान-माल का सकंट हैं। आप सभी चित्र में प्रत्यक्ष देख सकते हैं कि किस तरह आटो चालक, दुकानदार अगल-बगल से प्लास्टिक और कूड़ा जुटाकर आग जलाके कड़ाके की ठंड से जान बचाते हुएं उनके साथ आने-जाने राहगीर, यात्री भी आग में हाथ सेंक कर जान बचा रहे हैं।नगर के नेतागण एवं निवासियों ने पंचायत अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सभी चिन्हित प्रमुख स्थानों पर ठंड में गलन को देखते हुए अलाव जलाने की मांग किया।

