रेनूकूट नगर पंचायत कार्यालय में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया ।

By:

On: Wednesday, March 9, 2022 2:15 AM

---Advertisement---

रेनूकूट/सोनभद्र।
आज नगर पंचायत रेणुकूट में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर

 सभी महिला सभासद और पुरुष सभासद की पत्निओं और आंगनबाड़ी में काम करने वाली महिलाएं जिन्होंने कोरोना के टाइम में और चुनाव के टाइम में भी बहुत बेहतरीन काम किया उन सभी महिलाओं को माल्यार्पण करके स्वागत किया गया एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

रेनुकुट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला ने एवं वहां मौजूद महिलाओं द्वारा नगर पंचायत रेणुकूट की अध्यक्षा श्रीमती निशा सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।

इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं द्वारा एक दूसरे को माला पहनाकर  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाइयां दी गई।इस अवसर पर विभिन्न वार्डों से आई हुई महिलाओ, समाजसेवी, नगर पंचायत रेणुकूट के स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर दिलीप दुबे की पत्नी वंदना दुबे ,नीतू सिंह आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment