*रामकथा के तीसरे दिवस पर राम जी के चरित्र की कथा का वर्णन किया गया।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। प्रीत नगर स्थित नर्बदेश्वर मंदिर में चल रहे श्री राम कथा के तीसरे दिन व्यास श्री दिलीप कृष्णा भारद्वाज द्वारा आज श्री राम कथा में भगवान श्री राम की जन्म उत्सव लीला व संगीतमय पाठ के माध्यम से लोगों को श्री राम के बारे में बताया श्री व्यास ने कहा कि त्रेतायुग में भगवान श्री विष्णु के सातवें अवतार श्रीराम जी ने पुष्य नक्षत्र पर, मध्याह्न काल में अयोध्या में जन्म लिया था।
वह दिन था, चैत्र शुक्ल नवमी। तबसे श्रीराम के जन्मप्रीत्यर्थ श्रीरामनवमी मनाई जाती है। सामान्यतः श्रीरामनवमी का उत्सव विभिन्न स्थानों पर विविध प्रकार से मनाया जाता है। कहीं सार्वजनिक रूप में, कहीं व्यक्तिगत स्तर पर, तो कहीं पारिवारिक रूप में इसे मनाते हैं। प्रभु श्रीराम का जीवन हम सभी को हर स्थिति में कैसे रहना है, इसका संदेश देता है। धर्म की सभी मर्यादाओं का पालन करने वाले अर्थात ‘मर्यादा-पुरुषोत्तम, आदर्श पुत्र, आदर्श बंधु, आदर्श पति, आदर्श मित्र, आदर्श राजा, आदर्श शत्रु ऐसे सभी स्तर पर आदर्श रहे हैं, ऐसे थे प्रभु श्रीराम! आज भी आदर्श राज्य को रामराज्य की ही उपमा देते हैं।
इस अवसर पर मां समाज कल्याण मंत्री संजय गोड़, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, विधानसभा प्रभारी अरविंद सिंह, विद्याशंकर पांण्डेय, धर्मेंद्र जायसवाल, मनोज सिंह, तेजवंत पाण्डेय, हंसराज शुक्ला,रघुराई भारती, बारामती देवी,अरविंद दीनदयाल सहित आदि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment