एनटीपीसी सिंगरौली में संचार कार्यशाला का आयोजन

---Advertisement---

उमेश सागर, शक्तिनगर

 

 

शक्तिनगर।एनटीपीसी सिंगरौली, शक्तिनगर में दिनांक 22.01.2022 को आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत ऑनलाइन संचार कार्यशाला का आयोजन किया गया| कार्यशाला में ‘भावी चुनौतियों के मध्य प्रभावी संचार के महत्व एवं उपयोगिता’ विषय पर श्री शिशिर सिन्हा, संकाय सदस्य, भारतीय जन संचार संस्थान,नई दिल्ली द्वारा विस्तृत परिचर्चा की गई|
इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए श्री बसुराज गोस्वामी, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी सिंगरौली ने वर्तमान परिदृश्य में सार्थक संवाद की महती आवश्यकता को रेखांकित करते हुए कहा कि हमें अपनी भाषाई एवं सांस्कृतिक महत्ता के अनुरूप कार्य व्यवहार में स्पष्ट, मर्यादित, तथ्य परक सहज-सरल संवाद स्थापित करने की आवश्यकता है ताकि गुणवत्तापूर्ण संवाद संस्कृति के माध्यम से समाज में यथोचित एवं प्रभावी परिवर्तन लाया जा सके, साथ ही समाज के अंतिम पैदान पर खड़े व्यक्ति के विचारों को महत्ता प्रदान कर उसका समुचित निराकरण किया जा सके|
कार्यशाला में श्री शिशिर सिन्हा ने जन संचार के महत्व, वैश्विक स्तर पर संवाद के महत्व, मीडिया में जन संचार संबंधी नव तकनीक के प्रयोग, उपयोगी एवं पारदर्शी संवाद, देश की दशा-दिशा में जन संचार की भूमिका विषय पर अपने प्रभावी एवं सारगर्भित व्यक्तव्य प्रदान किया|
कार्यशाला में एनटीपीसी सिंगरौली के श्री सी एस श्रीनिवास, महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) सभी महाप्रबंधक गण, सभी वरिष्ठ अधिकारीगण सम्मिलित हुए एवं विशिष्ट अतिथि श्री शिशिर सिन्हा से परस्पर संवाद स्थापित कर कार्यशाला की विषय-वस्तु से लाभान्वित हुए|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment