*सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव में भिन्न पदों के लिए कुल 32 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

By:

On: Thursday, December 23, 2021 1:40 PM

---Advertisement---

सोनभद्र बार एसोसिएशन का 27 दिसम्बर को होने वाले चुनाव के लिए काफी गहमा गहमी के बीच नामांकन दाखिल किया गया। विभिन्न पदों के प्रत्यसिगणों ने चुनाव को देखते हुए चाय की दुकान व कैंटीन में अपने -अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किये जाने हेतु अपील करते रहे। कम समय मे चुनाव होने की स्थिति में कुछ प्रत्याशियों के द्वारा आपत्ति भी जताई गई फिर भी अधिक से अधिक मतदाताओं से जोर-शोर से संपर्क करते हुए प्रत्याशीगण दिखाई दिये। बृहस्पतिवार को पर्चा दाखिला की अंतिम तिथि तक अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी हेमनाथ द्विवेदी एडवोकेट,महेंद्र प्रसाद शुक्ल एडवोकेट, सन्तोष कुमार पाण्डेय एडवोकेट। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु 3 प्रत्याशी शेष नारायण दीक्षित एडवोकेट, अंशुमान सिंह एडवोकेट, शिवराज सिंह एडवोकेट ने नामांकन दाखिल किया अंत में शेषनारायण दीक्षित ने अपना नामांकन वापस लिया। उपाध्यक्ष 10 वर्ष के उपर पद के लिए राजकुमार सिंह एडवोकेट एवं यादवेंद्र नारायण सिंह एडवोकेट। उपाध्यक्ष10 वर्ष के नीचे दो पद के लिए ज्वाला प्रसाद एडवोकेट एवं परमानन्द एडवोकेट। महामंत्री के लिए 5 प्रत्याशी चंद्रपाल शुक्ल एडवोकेट, कुशकान्त मौर्य एडवोकेट, मनोज कुमार दूबे एडवोकेट, आनन्द कुमार मिश्रा एडवोकेट, अशोक कुमार एडवोकेट। कोषाध्यक्ष पद के लिये 2 प्रत्याशी भानु प्रताप चौहान एडवोकेट व सुरेश कुमार मिश्र एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया। संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए विकास शुक्ल एडवोकेट, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए सीताराम चौहान एडवोकेट, संयुक्तमंत्री प्रकाशन के लिए श्रीमती कंचन सिन्हा एडवोकेट, कार्यकारणी सदस्य वरिष्ठ के लिए इंद्रकुमार सिंह एडवोकेट,अरुण कुमार पाण्डेय एडवोकेट, प्रद्युम्न कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, बृजेन्द्र कुमार एडवोकेट, नीरज कुमार सिंह एडवोकेट, दिनेश दत्त पाठक एडवोकेट व कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ के लिए मनोज कुमार एडवोकेट, कमलेश सिंह पटेल एडवोकेट ,विवेक कुमार पाण्डेय एडवोकेट, संतोष कुमार सिंह एडवोकेट,सत्यनारायण गुप्ता एडवोकेट, रमेश कुमार पाल एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया

सोनभद्र बार एसोसिएशन के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने बताया कि जो अधिवक्ता सदस्य निर्वाचन तिथि 27 दिसम्बर को बाहर चले जाएंगे ,उनके लिए 24 दिसम्बर को समय अपराह्न 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक टेण्डर वोटिंग की ब्यवस्था की गयी है।27दिसम्बर2021 को समय 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक मतदान और 28 दिसम्बर को मतगणना और जीते प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जायेगी।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment